गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आरंग में संत सुरभि दास ने किया गौ सेवा का आह्वान
गौ माता की सेवा, संरक्षण और सम्मान के उद्देश्य से संचालित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान (तृतीय चरण-17 दिसंबर 2026)’ के अंतर्गत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा का आयोजन बुधवार को आरंग में किया गया।
आरंग। गौ माता की सेवा, संरक्षण और सम्मान के उद्देश्य से संचालित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान (तृतीय चरण-17 दिसंबर 2026)’ के अंतर्गत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा का आयोजन बुधवार को आरंग में किया गया। इस अवसर पर दोपहर 3 बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पहुंचे संत पूज्य श्री सुरभि दास जी महाराज, मलूक पीठ, श्री वृंदावन धाम ने गौ माता और नंदी बाबा की धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
संत सुरभि दास जी महाराज ने कहा कि गौ माता की सुरक्षा, सेवा और सम्मान के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने देशभर में गौ संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा गौ हत्या पर प्रतिबंध की मांग से जुड़े इस अभियान की महत्ता बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में तेज राम जलक्षत्री, रमन जलक्षत्री, गजानंद साहू, गणपत लोधी, सावन शुक्ला, सतीशचंद्र अग्रवाल, बृजेश सोनी, अशोक ठाकुर, दूजे राम धीवर, राहुल जोशी, प्रद्युम्न शर्मा, संदीप शर्मा, हितेन्द्र साहू, खोमन वर्मा, गजेंद्र साहू एवं रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में गौप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के लिए अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
Live24Newscg