भारत को कोई छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं : गुरु खुशवंत साहेब

पीएम श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भारत को कोई छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं : गुरु खुशवंत साहेब
विकासखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

आरंग। पीएम श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशक्ति, विचारों और रचनात्मकता को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके व्यक्तिगत लक्ष्य और देश के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का भारत नए संकल्प और आत्मविश्वास के साथ वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

देश की सुरक्षा और भारतीय सेना के पराक्रम का उल्लेख करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, “आज का भारत सशक्त और आत्मनिर्भर है। यदि कोई भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे कतई नहीं छोड़ेगा।” उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए देश की सामरिक क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था को रेखांकित किया।

मंत्री ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों का अवलोकन किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने सभी सहभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू एवं नगर पंचायत समोदा अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, मंडल अध्यक्ष देवकुमार साहू, जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र ‘रिंकू’ चंद्राकर, नगर पालिका सभापति चितरेखा विक्रम परमार, जनपद सदस्य पद्मिनी साहू एवं प्रीतम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

जिला स्तर के लिए विद्यार्थियों का चयन

विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता से चयनित 40 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता से चयनित 20 विद्यार्थियों के नाम जिला स्तर के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में अंग्रेश्वर देवांगन, केके भारद्वाज, अशोक चंद्राकर, एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर, वेदराम खूंटे, शंकरलाल जलक्षत्रि, खूबचंद साहू, रोहिणी साहू, बसंती साहू, मेनका सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, संकुल प्राचार्य संध्या रानी बारिक तथा निर्णायक मंडल के मितांजली महंती, डॉ. बेदलाल साहू, निर्मला पांडे, सुनीता पांडे, तारकेश्वर डडसेना, मोहन लाल चंद्राकर एवं रवि वर्मा का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अरविंद वैष्णव, महेंद्र पटेल, अभिलाषा शुक्ला एवं हरमन बघेल ने किया। आयोजन में मनोज शर्मा, आकाश विश्वास, लोकेश्वर साहू, कमलेश साहू, युवराज मिश्रा, रोशन चंद्राकर, अमित अग्रवाल, विजय देवांगन सहित शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही।