सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन प्राथमिक शाला चपरीद में रंगों से सजे बच्चों के सपने
शासकीय नवीन प्राथमिक शाला चपरीद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बच्चों के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आरंग। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला चपरीद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बच्चों के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर शाला की रसोइया केकती यादव द्वारा नेवता भोज का आयोजन किया गया। भोज में बच्चों को खीर, पुलाव, समोसा, सब्जी सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।

कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक मृणाल मूर्ति मंगल पांडेय, धामनी साहू, रसोइया शकुन साहू एवं केकती यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज साहू, सहायिका दुर्गेश्वरी साहू सहित जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं शाला परिवार के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल ने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के साथ सामूहिकता और सहभागिता का अवसर भी प्रदान किया।
Live24Newscg